Chandra Grahan 2025 : जानिए किस दिन पड़ेगा साल का दूसरा चंद्रग्रहण, किन राशियों की चमकेंगी किस्मत
इस साल 2025 का दूसरा चंद्रग्रहण जल्द ही लगाने जा रहा है। यह चंद्रग्रहण 7 सितंबर 2025 को लगेगा जो की कुंभ राशि और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में होगा।

Chandra Grahan 2025 : इस साल 2025 का दूसरा चंद्रग्रहण जल्द ही लगाने जा रहा है। यह चंद्रग्रहण 7 सितंबर 2025 को लगेगा जो की कुंभ राशि और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में होगा।
इस दौरान चंद्रमा और राहु साथ में रहेंगे और सूर्य व केतु का असर भी चंद्रमा पर दिखाई देगा । ग्रहों की ये खास स्थिति कुछ राशियों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है।
चंद्रमा पर पड़ रही गुरु की शुभ दृष्टि
खास बात यह है कि इस बार गुरु ग्रह की शुभ दृष्टि चंद्रमा पर पड़ रही है। इसे चंद्रग्रहण का नकारात्मक असर कम हो जाएगा और कुछ लोगों को अच्छे मौके मिल सकते हैं।
इन राशियों पर दिखेगा अच्छा असर
इस चंद्रग्रहण का असर मेष, कन्या, मिथुन, वृश्चिक और धनु राशियों पर बहुत अच्छा हो सकता है।
मेष राशि
- आपकी राशि से 11वें भाव में ग्रहण लगेगा जो लाभ और धन से जुड़ा होता है।
- अचानक पैसा मिलने, बिज़नेस में फायदा और परिवार में किसी बीमार की तबीयत में सुधार हो सकता है।
- नए आइडियाज और योजनाओं पर काम करने का यह एक अच्छा समय है।
मिथुन राशि
- चंद्रग्रहण आपके भाग्य और आर्थिक लाभ से जुड़े 9वें भाव में लगेगा।
- रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है और पहले किए गए निवेश से फायदा हो सकता है।
- इस राशि के जातकों को अपने स्वस्थ पर विशेष ध्यान देना होगा खासकर की खासकर बुजुर्गों को।
कन्या राशि
- आपके 6ठे भाव में ग्रहण हो रहा है जो रोग और शत्रुओं से जुड़ा है।
- इस समय आप दुश्मनों को हराएंगे और नौकरी में आपके काम की तारीफ होगी।
- सतर्क रहना जरूरी है और समय आपके पक्ष में रहेगा।
वृश्चिक राशि
- ग्रहण आपके 4ठे भाव में लगेगा जो घर और सुख-सुविधाओं से जुड़ा होता है।
- इस साल गाड़ी या प्रॉपर्टी खरीदने का सोच रहें है तो वह सपना पूरा हो सकता है।
- यात्राएं फायदेमंद रहेंगी। मां की सेहत का खास ख्याल रखें।
धनु राशि
- चंद्रग्रहण 3रे भाव में है, जो हिम्मत, भाई-बहन और कम्युनिकेशन से जुड़ा होता है।
- आत्मविश्वास बढ़ेगा, करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे।
- पुराने झगड़े या संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं।
- नौकरी में बदलाव ढूंढ रहे लोगों को इस बार सफलता मिल सकती है।