भोपाल में 'मछली' गैंग पर बड़ी कार्रवाई: 100 करोड़ की संपत्तियों पर चला बुलडोजर

जिस आलीशान चार मंजिला कोठी में कभी नेताओं का तांता लगा रहता था। पार्टी होती थी, वही अब मिट्टी के ढेर में तब्दील हो गई है। प्रशासन का उस पर ऐसा बुल्डोजर चला कि देखते ही देखते मछली गैंग अवैध कब्जा खत्म कर दिया गया।

Aug 21, 2025 - 15:57
 0
भोपाल में 'मछली' गैंग पर बड़ी कार्रवाई: 100 करोड़ की संपत्तियों पर चला बुलडोजर
Big action against 'Machhli' gang in Bhopal Bulldozers run on properties worth Rs 100 crore

जिस आलीशान चार मंजिला कोठी में कभी नेताओं का तांता लगा रहता था। पार्टी होती थी, वही अब मिट्टी के ढेर में तब्दील हो गई है। प्रशासन का उस पर ऐसा बुल्डोजर चला कि देखते ही देखते मछली गैंग अवैध कब्जा खत्म कर दिया गया। सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनी इस कोठी के आधे हिस्से को गिरा दिया गया है, और कार्रवाई अभी जारी है।

BJP के पूर्व पदाधिकारी का परिवार आरोपी

यह अवैध निर्माण बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष शहरयार उर्फ शेरू अहमद के परिवार द्वारा किया गया था। हाल ही में शहरयार के भतीजे यासीन उर्फ मछली और भाई शाहवर अहमद पर ड्रग्स तस्करी, यौन शोषण और अवैध गतिविधियों के गंभीर आरोप लगे थे, जिसके बाद दोनों को जेल भेजा गया।

प्रशासन की सख्त कार्रवाई

राजस्व विभाग और नगर निगम की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में इस कोठी को तोड़ने की कार्रवाई की। पोकलेन और जेसीबी मशीनों की मदद से कोठी को धराशायी किया गया। यह हवेली बेहद भव्य थी, जिसमें कई कमरे और आलीशान सुविधाएं थीं।

मुख्यमंत्री का साफ संदेश

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 14 अगस्त को सार्वजनिक रूप से कहा था कि चाहे किसी की कितनी भी ऊंची पहुंच क्यों न हो, कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इसके बाद प्रशासन ने तेजी से कार्रवाई करते हुए इस हवेली को गिरा दिया, जिसे पहले छोड़ दिया गया था।

करीब 100 करोड़ की संपत्तियां जब्त व ध्वस्त

शारिक मछली और उसके परिवार की लगभग 100 करोड़ रुपए मूल्य की संपत्तियों पर बुलडोजर चलाया गया। इनमें फार्महाउस, वेयरहाउस, होटल, दुकानें, शादी हॉल और अवैध मदरसा भी शामिल हैं।

प्रमुख संपत्तियां जिन पर कार्रवाई हुई:

शकील अहमद का फार्महाउस – ₹55 करोड़

शारिक अहमद का वेयरहाउस – ₹10 करोड़

शकील अहमद का सुमन फार्म – ₹5 करोड़

इरशाद अहमद का कारखाना – ₹10 करोड़

अता उल रहमान की अवैध दुकान और मदरसा – ₹5 करोड़

शरीक अहमद का अवैध बकरा और मुर्गी फार्म – ₹8 करोड़

शारिक, सोहेल और शफीक की कोठी – ₹10 करोड़
कुल अनुमानित कीमत: ₹100 करोड़

इन मामलों को लेकर हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई तब शुरू हुई जब शारिक मछली पर ड्रग्स जिहाद, लव जिहाद, दुष्कर्म, और धमकी जैसे गंभीर आरोपों में एफआईआर दर्ज हुई। पुलिस ने शारिक और उसके चाचा को गिरफ्तार कर लिया है, और पूछताछ चल रही है।