ASIA CUP 2025: 15 सदस्यीय भारतीय टीम का एलान, जानिए क्या है पूरा शेड्यूल
साल 2025 में होने वाले एशिया कप के लिए भारतीय टीम का एलान हों गया है। सेलेक्टर्स ने 15 सदस्यों की टीम की घोषणा की है।

ASIA CUP 2025: साल 2025 में होने वाले एशिया कप के लिए भारतीय टीम का एलान हों गया है। सेलेक्टर्स ने 15 सदस्यों की टीम की घोषणा की है। इस एशिया कप में शुभमन गिल बतौर उपकप्तान नजर आएँगे। इस बार टीम में श्रेयस अय्यर और यशस्वी जायसवाल को जगह नहीं मिली है।
इस बार श्रेयस अय्यर को लेकर काफी चर्चाए हो रही थी कि उनका चयन होगा लेकिन सेलेक्टर्स ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया। इसके अलावा वाशिंगटन सुंदर और रियान पराग को भी टीम में शामिल नहीं किया गया है। तेज गेंदबाजी में हर्षित राणा को भी जगह मिली है। स्पिनर के तौर पर वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव टीम में अपनी जगह बनाने में कमिया रहें।
एशिया कप के लिए टीम इंडिया
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, कुलदीप यादव, रिंकू सिंह
टीम इंडिया के स्टैड बाई प्लेयर
प्रसिद्ध कृष्णा, यशस्वी जयसवाल, सुंदर, रियान पराग और ध्रुव जुरेल
9 सितंबर से होगी टूर्नामेंट की शुरुआत (Asia Cup 2025 Date)
बता दें कि एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से हो रही है। यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में तीसरी बार खेला जाएगा। इससे पहले 2016 और फिर 2022 में टी20 फॉर्मेट में एशिया कप का आयोजन किया गया था।
आईसीसी टूर्नामेंट की तरह ही भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में भी कड़ी टक्कर देखने मिलती है। ऐसे में इस बार दोनों टीमें 14 सितंबर को एक दूसरे से भिड़ेंगी।
एशिया कप शेड्यूल (Asia Cup Schedule 2025)
ग्रुप ए: भारत, पाकिस्तान, यूएई और ओमान
ग्रुप बी: श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हांगकांग
मैचों का पूरा शेड्यूल (Asia Cup 2025 Full Match Schedule)
- 9 सितंबर: अफगानिस्तान बनाम हांगकांग
- 10 सितंबर: भारत बनाम यूएई
- 11 सितंबर: बांग्लादेश बनाम हांगकांग
- 12 सितंबर: पाकिस्तान बनाम ओमान
- 13 सितंबर: बांग्लादेश बनाम श्रीलंका
- 14 सितंबर: भारत बनाम पाकिस्तान
- 15 सितंबर: श्रीलंका बनाम हांगकांग
- 15 सितंबर: यूएई बनाम ओमान
- 16 सितंबर: बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान
- 17 सितंबर: पाकिस्तान बनाम यूएई
- 18 सितंबर: श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान
- 19 सितंबर: भारत बनाम ओमान
सुपर फोर का शेड्यूल ( Super Four Schedule)
- 20 सितंबर, बी1 Vs बी2
- 21 सितंबर, ए1 Vs ए2 (संभावित भारत बनाम पाक)
- 23 सितंबर, ए2 Vs बी1
- 24 सितंबर, ए1 Vs बी2
- 25 सितंबर, ए2 Vs बी2
- 26 सितंबर, ए1 Vs बी1